Metro City Post News
बी.एम.सी. के सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली का मजबूत इतिहास रहा है: प्रजा फाउंडेशन*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 प्रजा फाउंडेशन ने मुंबई में गुरुवार, 5 मई, 2022 को "मुंबई में नागरिक मुद्दों की स्थिति पर रिपोर्ट 2022" प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट केंद्रीकृत शिकायत पंजीकरण प्रणाली (सी.सी.एस.आर) पर पंजीकृत नागरिकों की शिकायतों की प्रवृत्ति का विश्लेषण करती है और बी.एम.सी की सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रभावी समाधान भी प्रदान करती है।