Metro city Post
मुंबई में गंभीर अपराधों की शृंखला में वृध्दि,अपहरण और अपहरण संबंधित अपराधों में 650% तक वृद्धि प्रजा फाउंडेशन की सनसनीखेज रिपोर्ट
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】साल 2012 से 2021 तक, बलात्कार और छेड़छाड़ के लिए दर्ज अपराधों में क्रमशः 235% और 172% की वृद्धि हुई है। मुंबई पुलिस कार्मिकों में रिक्तियां साल 2018 में 22% से बढ़कर साल 2022 में 28% हो गईं थी। जांच के लिए लंबित द्वितीय श्रेणी के गंभीर अपराध के मामले जिस में हत्या,बलात्कार,शारीरिक हानि आदि साल 2017 में 60% से बढ़कर साल 2021 में 68% हो गए थे।