Dainik Bhaskar
महिलाएं असुरक्षित : 10 वर्षों में 235 प्रतिशत बढ़ गए दुष्कर्म के मामले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महिलाओं और बच्चों के लिए साल-दर-साल ज्यादा असुरक्षित होती जा रही है। महानगर में पिछले 10 सालों में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले 235 फीसदी बढ़े हैं साथ ही छेड़छाड़ की वारदातों में भी 172 फीसदी का इजाफा हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि इसी दौरान अपहरण की वारदातें 650 फीसदी बढ़ गईं हैं। गैर सरकारी संस्था ‘प्रजा फाउंडेशन’ द्वारा जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।