दैनिक भास्कर
प्रजा फाउंडेशन का मुंबई में होनेवाले अपराध पर श्वेत पत्र जारी - मुंबई में दुराचार में 130 फीसदी तो छेड़खानी के मामलों में 105 प्रतिशत बढ़ोतरी का दावा

सामाजिक संस्था प्रजा फाऊंडेशन ने मुंबई में होनेवाले अपराधों पर श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं से जुड़े अपराधों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को जारी श्वेत पत्र में दुराचार की घटनाओं में 130 फीसदी तो छेड़खानी के मामलों में 105 फीसदी की बढ़ोतरी सामने आई है।